Breaking Newsछत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : पिकनिक मनाकर लौट रहे लोगों के साथ बड़ा हादसा…100 फीट गहरे खाई में गिरा वाहन…8 घायल…

कवर्धा। पिकनिक मनाकर लौट रहे एक बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गया। भोरमदेव घाटी में अंनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई। पलटकर वाहन 100 फ ीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में करीब 8 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि 1 की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार चिल्फी घाटी से पिकनिक मनाकर लौट रहे एक बोलेरो वाहन घाटी में पलट गई। गनीमत है कि बोलेरो में सवार सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। हादसे में 8 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि 1 को गंभीर चोटें आई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। घयलों का नाम भी पता नहीं चल पाया है।
यह भी देखें :