
रायपुर। राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके में बीती रात एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही सिविल लाइन थाने पहुंचे कर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस मौके पहुंची तो महिला का खून से लथपथ शव घर में पड़ी हुई थी।
घटना की जानकारी लगते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति प्रहलाद यादव अपनी पत्नी पिंकी उर्फ तारा यादव के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर दोनों में हमेशा विवाद होता था। कल रात भी दोनों में मोबाइल पर ज्यादा बात करने पर विवाद हुआ था।
उसी बात को लेकर पति ने आवेश में आकर घर में रखे गैस सिलेंडर पत्नी के चेहरे पर दे मारा जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति प्रहलाद खुद थाने जाकर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतका मंदिर हसौद के कोटनी गांव की रहने वाली है और 4 साल पहले आरोपी से शादी हुई थी।
यह भी देखें :
नगरीय निकाय चुनाव में मतपत्र और मतपेटी से मतदान…लोगों को दी जाएगी वोट डालने की प्रक्रिया की जानकारी…