देश -विदेशस्लाइडर

निर्भया के दोषियों के वकील का बड़ा बयान, पूछा- क्या इन्हें फांसी देने से बंद हो जाएंगे दुष्कर्म

निर्भया केस में दोषियों के वकील एपी सिंह का शुक्रवार सुबह एक बड़ा बयान आया है। उन्होंने पूछा है कि क्या गारंटी है कि अगर निर्भया के दोषियों को फांसी हो जाएगी तो महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध रुक जाएंगे?

गौरतलब है कि न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने हैदराबाद की महिला पशु चिकित्सक के दुष्कर्म के आरोपियों के एनकाउंटर पर भी जवाब दिया। एपी सिंह ने कहा इस एनकाउंटर के बाद से जिस तरह से संसद में बैठे हमारे सांसद ये कह रहे थे कि ऐसे अपराधियों को गोली मार देनी चाहिए, तो यह संविधान का अपमान है।





WP-GROUP

उन्होंने ये भी पूछा कि क्या कोई इस बात की गारंटी दे सकता है कि अगर दोषियों को फांसी हो जाए तो महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार और दुष्कर्म के मामले रुक जाएंगे?

यह भी देखें : 

झारखंड: दुष्कर्म के बाद दो बच्चियों की हत्या, बहन के बारे में पूछने पर भाई को बुरी तरह पीटा…

Back to top button
close