छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: रायपुर: धरमलाल कौशिक ने कहा…प्रदेश में कानून व्यवस्था विफल…किसानों को खरीदी केन्द्रों में धान ले जाने में हो रही परेशानी…पुलिस रास्ते में गाडिय़ां कर रही जब्त…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक ने राज्य में कानून व्यवस्था विफल होने का दावा करते हुए इसके लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

श्री कौशिक ने आज यहां एकात्म परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में चारों ओर अपराधों में हो रहे इजाफे से प्रदेश इन दिनों अपराधगढ़ में तब्दील हो गया है।

उन्होंने कहा कि अपहरण, लूट, हत्या, डकैती एवं अनाचार की घटनाओं में हो रही वृद्धि कांग्रेस सरकार की सुरक्षा व्यवस्था कायम करने पर बड़ा सवालिया निशान लगाती है। महिलाएं एवं युवतियां प्रदेश में सुरक्षित नहीं है।

दो दिन पूर्व गोदावरी नगर में दो बहनों की हत्या से यह स्पष्ट हो गया है कि अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं है। पत्रकारवार्ता में कौशिक ने कहा कि जिस तरह से कन्या छात्रावास में अपराधि घुसे उसकी खबर पुलिस को मिलने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान नहीं लिया।



जिसके कारण अपराध घटित हुआ। बलरामपुर में हत्या के बाद जली हुई लाश का मामला हो या फिर अन्य जिले का हर जगह अपराधी खुले आम सड़कों पर घुमकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं।

श्री कौशिक ने पत्रकारवार्ता में बताया कि हाल ही में उन्होंने बलौदाबाजार एसपी एवं बिलासपुर एसपी को दो अलग-अलग अनाचार की घटनाओं में कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। 2017 के मुकाबले राजधानी में 2019 में 20 की तुलना में 80 प्रतिशत हत्या के मामले विभिन्न थानों में दर्ज किए गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 37 हजार 954 मामले वर्ष 2019 में प्रदेश भर के थानों में दर्ज किए गए हैं। ऐसे अनेक मामले हैं जो थानों तक नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि आंकड़े की बात करें तो राजधानी रायपुर अपराधों के मामलों पर पहले नंबर पर हैं।

कौशिक ने कहा कि अपराधियों पर पुलिस का नियंत्रण क्यों नहीं है। अपराधियों के मन में पुलिस के लिए भय नहीं है। उन्होंने अपराधों में हो रहे इजाफे पर विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी कानून व्यवस्था संबंधी प्रश्न उठाया था।


WP-GROUP

धान खरीदी की चर्चा करते हुए कौशिक ने कहा कि धान बिक्री के लिए जा रहे किसानों की गाडिय़ां सड़कों से ही पुलिस जब्त कर रही है। किसानोंं में भय का माहौल है। पुलिस किसानों को प्रताडि़त कर रही है।

धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचने के बाद भी किसान परेशान हो रहे हैं। सरकार किसानों सहित आम जनता को सुरक्षा देने में विफल है। प्रदेश का आम नागरिक दहशतजदा जिंदगी गुजार रहा है।

भारत बचाओ आंदोलन से संबंधी प्रश्र का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता देश भर से भारत बचाओ आंदोलन के लिए निकले हैं। वे कांग्रेस को साफ शब्दों में कह रहे हैं कि वे पहले छत्तीसगढ़ को ही बचा ले, भारत को बचाने के लिए केन्द्र सरकार सशक्त हैं।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: असम के लोक कलाकार दे सकते हैं आदिवासी नृत्य महोत्सव में प्रस्तुति…भगत ने दिया असम के मुख्यमंत्री को नेवता…

Back to top button
close