Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर
BREAKING: 6 जिलों में हुई कांग्रेस कमेटियों में कार्यवाहक अध्यक्षों की नियुक्ति…प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की बड़ी कार्यवाही…

रायपुर। राजनांदगांव शहर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेश जोशी को आगामी आदेश तक कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह बिलासपुर शहर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रमोद नायक, बिलासपुर ग्रामीण जिला शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाब सिंह राज, रायगढ़ शहर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह और कवर्धा जिला शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राधेलाल भास्कर को रामकृष्ण साहू के स्थान पर आगामी आदेश तक कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त गया हैं। वहीं कोरबा शहर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सत्येंद्र वासन को आगामी आदेश तक कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।
यह भी देखें :
कांग्रेस की बड़ी कार्यवाही…हटाए गए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष…राधे लाल भास्कर को मिली जिम्मेदारी