छत्तीसगढ़स्लाइडर

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने किया धान खरीदी का निरीक्षण…कहा धान केन्द्रों में अव्यवस्था का आलम…खरीदा जा रहा है केवल 8 किंवटल धान…

रायपुर । नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने बिल्हा स्थित धान खरीदी केन्द्र में जाकर मुआयना किया जहां अव्यवस्था का आलम है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि लाख दावों के बाद भी प्रदेश में धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था बेहतर नही है।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार ये दावा कर रहे हैं कि धान खरीदी केन्द्रों में 15 किंवटल धान खरीदा जा रहा है किन्तु हालात ऐसे नही हैं, केवल 8 किंवटल धान खरीदा जा रहा है। वहीं धान खरीदी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों पर बदले की भावना से कार्यवाही की जा रही है।


WP-GROUP

उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी को लेकर पुरी तरह से सरकार विफल है और केवल वादों और दावों के बीच ये सरकार व्यस्त नजर आ रही है। कांग्रेस सरकार के पास जवाब के नाम पर कुछ भी नही है। वह केवल किसानों को भ्रमजाल में फंसाने का काम कर रही है।

यह भी देखें : 

ताम्रध्वज साहू ने ओडिशा के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आने का दिया निमंत्रण…

Back to top button
close