छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : रायपुर के सभी 70 वार्डों में जीत के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर बनाई रणनीति…

रायपुर। नगर निगम रायपुर के सभी 70 वार्डों में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा चुनाव समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रत्याशियों की बैठक बनाकर रणनीति बनाई गई है।

एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में आज भाजपा के सभी 70 पार्षद प्रत्याशियों एवं चुनाव संचालकों की बैठक हुई। इस बैठक में चुनाव समिति के संचालक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रत्याशियों से कहा कि आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ जबरदस्त माहौल है।



किसान के साथ लगातार छल हो रहा है, बेरोजगारी भत्ता एवं शराबबंदी के नाम पर कांग्रेस सरकार ने युवाओं और महिलाओं के साथ भी प्रदेश सरकार ने छला है। शहरी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था पूर्णता ध्वस्त हो चुकी है, लगातार प्रदेश में गोलीबारी हत्याएं व रेप की घटना हो रही हैं, आज आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह पूर्णता पलटू सरकार साबित हो रही है जो वादे इन्होंने अपने घोषणापत्र में किए थे उनको पूरा करना तो दूर यह उसके नगरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहते हुए जो विकास कार्य हुए उसके अलावा आज तक कांग्रेस सरकार ने एक भी विकास की ईट नहीं रखी है।


WP-GROUP

जो कार्य अधूरे रह गए हैं उसे भी पूर्ण नहीं कर पाई है। श्री अग्रवाल ने प्रत्याशियों से कहा कि इन सभी बातों को लेकर जनता तक जाएं और उन्हें बताएं कि जहां भारतीय जनता पार्टी ने नगरी निकाय क्षेत्र में भारी राशि देकर विकास की गंगा बहाई। वहीं पिछले 1 साल में कांग्रेस ने पूरे क्षेत्र को विकास से वंचित रखा है।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन…

Back to top button
close