छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: चीफ सेक्रेटरी ने किया ओडिशा सीमा से लगे धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण…रिकॉर्ड नहीं मिलने पर भड़के…एसडीएम, तहसीलदार, बीएमओ और खरीदी अधिकारी को लगाई फटकार..

गरियाबंद। चीफ सेक्रेटरी आरपी मंडल लगातार धान खरीदी केंद्रों को निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार को आरपी मंडल ने आज गरियाबंद जिले के ओडिशा सीमा से लगे धान उपार्जन केंद्र झाखरपारा का औचक निरीक्षण किया।

खाद्य सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह और सहकारी विपरण समिति की एम डी श्रीमती शम्मी आबिदी भी साथ थे।धान खरीदी केंद्र में समुचित रिकार्ड न रखने को लेकर एसडीएम भूपेंद्र साहू, तहसीलदार, बीएमओ और धान खरीदी अधिकारी को जमकर फटकार लगाई।



साथ ही 3 दिन के भीतर रिकॉर्ड दुरूस्त करने का अल्टीमेटम दिया है। मुख्य सचिव आरपी मंडल के निरीक्षण के बाद खाद्य सचिव कमलप्रीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गरियाबंद जिले के एक धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था पाई गई है।

अधिकारियों को व्यवस्था दूरूस्त करने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है पिछले साल ओडिशा का धान यहां खरीदा गया था। ओडिशा सीमा से लगे खरीदी केंद्रों में खास निगरानी रखी जाएगी।


WP-GROUP

धान खरीदी के लिए कोई लिमिट तय नहीं की गई है, व्यवस्था में सुधार किया गया है। समितियां खरीदी की व्यवस्था जितनी अच्छी रखेंगे उतना अधिक धान खरीद सकते हैं। 15 फरवरी तक सभी किसान का 15 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदा जाएगा।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को दिया राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का न्यौता…मंत्री अमरजीत भगत ने सौंपा…

Back to top button
close