देश -विदेशस्लाइडर

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन… बेटी ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी…

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का शनिवर को निधन हो गया। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल होगा। विनोद दुआ पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कुछ दिनों पहले तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने विनोद दुआ की हालत गंभीर होने की जानकारी दी थी। मल्लिका ने अपने इंटाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा था कि उनके पिता की हालत गंभीर है, उनके लिए दुआ करें कि उन्हें कम से कम तकलीफ हो।

इससे पहले कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी चिन्ना दुआ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तब चिन्ना दुआ की मौत हो गई थी।

67 साल के विनोद दुआ मीडिया में एक जाना पहचाना नाम थे। विनोद दुआ ने दूरदर्शन के लिए भी काम किया था। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही विनोद दुआ की सेहत में लगातार गिरावट आती रही।

Back to top button
close