छत्तीसगढ़सियासत

पत्थरगड़ी मामले में बीजेपी निकालेगी सद्भावना पदयात्रा, केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अगुवाई

रायपुर। कांग्रेस भाजपा को पत्थरगड़ी मामले में लगातार घेर रही है। अब भाजपा ने भी पत्थरगड़ी अभियान के विरोध में मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। जशपुर जिले की तहसील बगीचा के कलिया से बछराव तक बीजेपी सद्भावना पदयात्रा निकालेगी। पदयात्रा का नेतृत्व केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय और प्रबलप्रताप सिंह जूदेव करेंगे। इनके साथ तीन विधायक और सांसद रणविजय सिंह जूदेव भी पदयात्रा में शामिल होंगे।

पत्थलगड़ी अभियान के विरोध में बछरांव में 28 अप्रैल को विशाल सद्भावना रैली निकाली जाएगी। जशपुर जिले में पत्थरगढ़ी को लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि जशपुर सहित कई आदिवासी जिलों में पत्थरगड़ी की घटनाएं जनविद्रोह का संकेत दे रही है। इसके लिए 15 सालों में रमन सरकार की नीतियां और विकास का उनका मॉडल जिम्मेदार है।

यहाँ भी देखे –  विकास यात्रा का रोड मैप तैयार करने भाजपा कार्यालय में बैठक

Back to top button
close