देश -विदेशवायरल

चलती ट्रेन से उतरी दो महिलाएं…GRP जवानों की तत्परता से बची ट्रेन के नीचे आने से…CCTV में कैद हो गई सारी घटना…

मुबंई। महाराष्ट्र में दो महिलाएं लोकल ट्रेन की चपेट में आते-आते बच गई। दोनों महिलाओं को जीआरपी के जवानों ने बचा लिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 6 दिसंबर को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर देश के कोने कोने से उनके अनुयायी मुंबई पहुंच रहे हैं। इसी में शामिल होने आई दो महिलाएं गुरुवार को लोकल ट्रेन से दादर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतर रही थी।

घटना सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। दादर स्टेशन के प्लेट फार्म नम्बर-1 पर खड़ी है। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म से चलना शुरू करती है। वैसे ही कुछ महिलाएं ट्रेन से उतरती हुई दिखाई देती हैं। जिसमें एक महिला उतरते समय प्लेटफार्म पर गिर जाती है। ठीक उसके आगे भी एक और महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करती है, लेकिन वह भी गिर जाती है। सीसीटीवी नजर आ रहा है कि महिलाओं को गिरता देख स्टेशन में तैनात रेलवे पुलिस के जवान तुरंत भागते हुए जाते है और महिलाओं को संभालते हैं। उनकी तत्परता से महिलाएं ट्रेन के नीचे आने से बच गई।

यह भी देखे : NSUI विस अध्यक्ष पर चाकू से हमला…आरोपी गिरफ्तार 

Back to top button
close