
कालीचरण महाराज के महात्मा गांधी पर दिए बयान पर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच एक खाद्य अधिकारी ने भी सोशल मीडिया पर गांधीजी पर विवादित टिप्पणी कर दी। विभाग को इसकी भनक लगते की रायपुर में पदस्थ सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे को निलंबित कर दिया गया है।
आदेश में लिखा गया है कि गांधी के खिलाफ कमेंट छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण के खिलाफ है इसलिए दुबे को निलंबित किया जाता है। ये आदेश खाद्य विभाग के अपर संचालक राजीव कुमार जायसवाल के दफ्तर से जारी किया गया है।