
रायपुर। प्रदेश भर में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। वहीं सभी पार्टियों में टिकट वितरण के बाद से जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिकट कटने से दावेदारों में आक्रोश है। नाराज कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारियों पर तरह-तरह से आरोप लगा रहे हैं। साथ ही इस्तीफे का दौर भी जारी हो गया है।
इसी कड़ी में रायगढ़ सेवा दल के दर्जनभर पदाधिकारी शनिवार को राजधानी के कांग्रेस भवन पहुंचे। बताया जा रहा है कि रायगढ़ सेवा दल के पदाधिकारी टिकट नहीं मिलने से काफी आक्रोशित हैं। सेवा दल के पदाधिकारी यहां इस्तीफा सौंपने के लिए पहुंचे हैं।
सेवा दल के पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी हाईकमान से उन्हें तीन वार्डों में टिकट देने का आश्वासन मिला था। लेकिन एक भी सेवादल कार्यकर्ता को टिकट नहीं दिया गया है।
सेवा दल के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दूसरी पार्टी छोड़कर आए सदस्यों को टिकट दिया गयाय है। जिसका हम विरोध कर रहे हैं।