खबरीलाल EXCLUSIVEछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की चाय बागान की महक दूरदराज तक फैलने लगी…समूह की महिलाओं की आमदनी हुई दोगुनी…

रायपुर। राज्य के सीमावर्ती जशपुर जिले के पठारी क्षेत्र स्थित सारूडीह चाय बागान की महक दूरदराज तक जहां तेजी से फैलने लगी है, वहीं इसमें कार्यरत महिला समूहों की आमदनी भी दिनों-दिन बढऩे लगी है। इस तरह चाय बगान ने समूह की महिलाओं के जीवन में मिठास घोल दी है।

जशपुर नगर वनमंडल के अंतर्गत सारूडीह चाय बागान स्व-सहायता समूह द्वारा चाय की खेती की जा रही है। यह समूह घुरवा कोना की 20 एकड़ भूमि में चाय की खेती करता है। समूह की महिलाओं ने बताया कि इसकी पहली फसल में ही कुल दो लाख रूपए की चाय का उत्पादन हुआ है।



प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि यह चाय बागान वर्ष 2011 में स्थापित किया गया था। कतिपय कारणों से यह कुछ वर्षों तक बंद पड़ा रहा। वर्ष 2017 से इसे पुन: शुरू किया गया है।

यहां चाय बागान में महिलाओं के दो समूह कार्य करते हैं। एक समूह मुख्य रूप से उत्पादन तो दूसरा समूह विपणन और प्रसंस्करण का काम देखता हैै। इनमें लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की अध्यक्षा श्रीमती मधु एक्का हैं और सारूडीह स्वसहायता की अध्यक्षा श्रीमती एम्बाबुलेटा तिर्की है।
WP-GROUP

लक्ष्मी समूह की सचिव श्रीमती पूर्णिमा बताती हैं कि विगत आठ माह में वे लोग करीब 10 क्विंटल चाय का हरा पत्ता तोड़े हैं। लगभग पांच किलो हरी चायपत्ती सूखकर-सिर्फ एक किलो चायपत्ती बनती है। इस तरह समूह द्वारा तोड़े गए 10 क्विंटल चायपत्ती सूखकर दो क्विंटल हुई है।

इस पत्ती से समूह द्वारा तैयार ग्रीन टी को दो हजार रूपए प्रति किलो ग्राम तथा सीटीसी चाय को 400 रूपए प्रति किलो ग्राम की दर से बिक्री की जा रही हैै। कुल मिलाकर अभी तक दोनों महिला समूहों द्वारा पहली फसल में ही दो लाख रूपए की चायपत्ती बनाए गए हैं।

यह भी देखें : 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्याज के स्टॉक सीमा को किया गया कम…बड़े व्यापारी 25 टन और खुदरा विक्रेता 5 टन रख सकेंगे स्टॉक…अधिकारी करेंगे गोदामों की जांच…

Back to top button
close