रायपुर। भाजपा ने रायपुर नगर निगम के पार्षद पद हेतु शेष 4 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम की भी घोषणा कर दी। इनमें महात्मा गांधी वार्ड से प्रमोद साहू, नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड से रोहित कुमार साहू, शहीद पंकज विक्रम वार्ड से श्रीमती शिल्पा राहूल गोलछा एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से किरण कुमार साहू को प्रत्याशी बनाया गया है।
इससे पहले भाजपा ने 66 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा पहले ही कर दी है। शेष 4 वार्डों पर नाम को लेकर खिंचतान चल रहा था। आज इन वार्डों के लिए भी नाम घोषित कर दिए गए। इस तरह रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों के लिए भाजपा ने अपने सभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।
यह भी देखें :
रायपुर: थाना परिसर में चल रहा था जुआ… 6 पुलिस वाले ही पकड़ाए…
Add Comment