रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। टिकट की घोषणा होते ही भाजपा में बवाल मच गया है। राजधानी रायपुर में वर्तमान पार्षद का टिकट कटने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
कार्यकर्ता टिकट वितरण को लेकर विरोध कर रहे हैं। साथ ही सामूहिक इस्तीफा देने की भी बात कर रहे हैं। गुरूवार को काली माता वार्ड के लोगों ने जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के घर का घेराव दिया।
काफी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तीन बार के बीजपी पार्षद प्रमोद साहू का टिकट कटने का विरोध कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने राजीव अग्रवाल पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
ज्ञात हो कि यहां से प्रमोद साहू का टिकट काट कर भाजपा के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव को टिकट दिया गया है। वार्डवासी संजय श्रीवास्तव को बाहरी व्यक्ति बताकर विरोध कर रहे हैं।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि यहां से लगातार तीन बार चुनाव जीतने वाले प्रमोद साहू का टिकट किस बेस पर काटा गया है। जीतने वाले प्रत्याशी का टिकटकाट कर बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया गया है।
वार्ड के सभी भाजपा कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा देने आज सुबह रायपुर शहर जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के खमारडीह स्थित घर पहुंच गए हैं। कार्यकर्ता वहां जमकर पर नारेबाजी कर रहे हैं। विरोध करने पहुंचे कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं।
भाजपा ने कल ही अपने 66 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। जिसके बाद से लगातार विरोध शुरू हो गया है। ज्ञात हो कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव 21 दिसंबर को होगा।
नतीजे 24 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 दिसंबर है। 7 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी 9 दिसंबर तक नाम वापस ले सकेंगे।
यह भी देखें :
IND vs WI: इस बड़े रिकॉर्ड से एक कदम दूर रोहित…कल मचा सकते हैं धमाल…
Add Comment