छत्तीसगढ़स्लाइडर

पांच-पांच किलो के दो IED बम बरामद… किया गया निष्क्रिय…

कांकेर। जिले के ग्राम कटगांव मार्ग पर 05-05 किलो के दो आईईडी नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगा रखा था। जिसे जवानों की मुस्तैदी ने ढूंढ निकाला है।



सर्चिंग पर निकले 157 वाहनी के जवानों ने महिला बीएसएफ कैम्प के कटगांव जाने वाले मार्ग पर एक पेड़ के नीचे 5-5 किलो के दो आईईडी बम बरामद किया। जिसे बाद में जवानों ने निष्क्रिय कर दिया है। इस तरह कोई हादसा नहीं हुआ।


WP-GROUP

ज्ञात हो कि नक्सली इन दिनों पीएलजीए सप्ताह मना रहे हैं, वारदात को अंजाम देने के लिए नक्सलियों के द्वारा बैनर पोस्टर लगाया जा रहा है। इसी क्रम में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आईईडी बम लगा रखा था। जिसे जवानों ने सक्रियता दिखाते हुए बरामद कर लिया।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस ने जारी किए कुछ और नगर निगमों, नगर पालिका और नगर पंचायतों के पार्षद उम्मीदवारों की सूची…देखें पूरी सूची…. रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर पर अटका पेंच…

Back to top button
close