छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

(बड़ी खबर) छत्तीसगढ़ : सुरक्षा में कटौती किए जाने पर बोले पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह- इसका आशय हो सकता है कि अब प्रदेश सुरक्षित है…किसी को जेड प्लस की जरूरत नहीं…तो टीएस सिंहदेव ने कहा- हम भी केंद्र सरकार से सीख रहे हैं…

रायपुर। गृह विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सुरक्षा में की कटौती कर दी है। प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। वहीं गृह विभाग के उपसचिव ने आदेश भी जारी कर दिया है।

इस पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रोटेक्शन रिव्यू की बैठक में अधिकारी निर्णय लेते हैं। किसको सुरक्षा देना है किसे नहीं ये वरिषठ पुलिस अधिकारियों का निर्णय है।



मेरी सुरक्षा हटाई गई है, पर मेरे दौरों पर कहीं कोई कमी नहीं होगी। जेड प्लस सुरक्षा हटाई गई है। इसका यह आशय हो सकता है कि अब प्रदेश सुरक्षित है। किसी को जेड प्लस की सुरक्षा जरूरत नहीं है।

वहीं उन्होंने कहा- गांधी परिवार की सुरक्षा हटाने का मसला अलग है। कुछ लोग इसे जोडक़र देख रहे हैं, लेकिन वहाँ की परिस्थिति अलग है। यहां अलग है और मेरी सुरक्षा में कमी का फैसला यहां के अधिकारियों ने लिया है।
WP-GROUP

वहीं रमन सिंह समेत दूसरे भाजपा नेताओं की सुरक्षा कम करने पर बोले छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा-दिल्ली जो रास्ता दिखा रही है उसपर चल रहे हैं। दिल्ली ने एहसास कराया कि देश का वातावरण अच्छा हो रहा है। अब लोगों को सुरक्षा की जररूत कम है, हम भी केंद्र सरकार से सीख रहे हैं।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : GST का नया रिटर्न प्रणाली होगा लागू… व्यापारी, वकील, कर सलाहकार और चार्टर्ड एकाउण्टेंट से की जा रही ये अपील…

Back to top button
close