नारायणपुर। नारायणपुर जिले के कडेनार कैम्प में आईटीबीपी के जवानों के बीच आपसी विवाद में जवानों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से 6 जवान की मौत हो गई है, वहीं दो जवान घायल हैं। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया जा रहा है।
जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर कड़ेनार में आइटीबीपी के जवानों के बीच आपस में गोलीबारी होने से छह जवान मारे गए हैं। वहीं दो जवान को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना की पुष्टि करते एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि बुधवार की सुबह कैंप में जवानों के बीच आपसी में गोलीबारी होने से छह जवानों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं दो जवान घायल हुए हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जवानों के बीच पिछले कुछ दिनों से मतभेद थी। मामला आज सुबह बढ़ गया। जवानों के बीच विवाद हुआ और जवानों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। घटना सुबह साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक जवान ने एके 47 से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
घटना के बाद आईटीबीपी के कई शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। घटना स्थल में नारायणपुर से अतिरिक्त जवान रवाना हुई है।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 5 जवानों के मौत की पुष्टि की…
नारायणपुर जिले के कडेनार कैम्प में आईटीबीपी के जवानों के बीच फायरिंग की घटना को लेकर राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 5 जवानों के मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा विस्तृत जानकारी ली जा रही है। वहां हेलीकॉप्टर भेजा जा रहा है और घायलों को ईलाज की बेहतर सुविधा उप्लब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।
यह भी देखें :
SBI ने ग्राहकों को किया ALERT! 31 दिसंबर के बाद बंद होंगे ये ATM कार्ड…जरूर पढ़ें…
Add Comment