चलती बस में लड़कियों को देखकर अधेड़ करने लगा अश्लील हरकतें, किसी ने रोका नहीं… फिर

50 साल का उम्रदराज एक शख्स बस में लड़कियों को देखकर चलती बस में अश्लील हरकतें कर रहा था। उसने लड़कियों को अश्लील इशारे भी किए। सबसे शर्मनाक बात यह रही है कि चलती बस में इतना कुछ हो रहा था और किसी भी शख्स ने इसका विरोध नहीं किया। तब बस में ही सफर कर रही दो लड़कियों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
लड़कियों ने साथ ही एक पोस्ट भी लिखा है। उसमें लिखा है वो और उसकी दोस्त हेडुआ पार्क से 30B/1 बस से घर जा रहे थे। अचानक से उस शख्स ने उन दोनों लड़कियों को देखा और अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। लोग उसे देख रहे थे लेकिन किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की।
फेसबुक पर अपने साथ हुए इस हादसे को बयां करने वाली लडक़ी का दावा है कि दोनों ने वहां पर मौजूद लोगों से मदद भी मांगी थी लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे। इसके बाद उनमें से एक लडक़ी ने फेसबुक पर अपनी बात लिखी और साथ ही बस नंबर WBwzC6638 का भी जिक्र किया, जिसमें ये घटना हुई थी।
लड़कियों के अनुसार ये शख्स पहले भी ऐसी घटिया हरकत कर चुका है लेकिन उस वक्त उनके पास कोई सबूत नहीं था। इसलिए वो किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवा पाए थे। इसके बाद पुलिस ने भी उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उस शख्स का नाम असित रॉय है। वह श्यामपुकुर इलाके का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने तलाशी अभियान के बाद उत्तर कोलकाता से गिरफ्तार किया।
यह भी देखें : बच्चों का बनाया अश्लील वीडियो, किया कुकर्म का प्रयास, पीड़ित बच्चों के परिजनों का कोतवाली में जमकर हंगामा