केशकाल। कोंडागांव जिले के केशकाल में बाइक शोरूम में आग लग गई। आग से 60 से ज्यादा बाइक जलकर खाक हो गई। वहीं 40 वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाइक के अलावा दूसरे सामान भी जल गए। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी।
शोरूम के मालिक सलीम आडवाणी ने बताया कि इस आगजनी से करोड़ों का नुकसान हुआ है। कोंडागांव नगर पालिका और कांकेर नगर पालिका से फायर बिग्रेड बुलाया गया था। डेढ़ घंटे के बाद दोनों दमकल वाहन एक साथ पहुंची लेकिन घटनास्थल पहुंचते ही कोंडागांव की फायर बिग्रेड खराब हो गई।
शोरूम में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही केशकाल एसडीओपी अमित पटेल सहित कई अधिकारी पहुंचे और आग लगने के वजहों की जांच की।
यह भी देखें :
रायपुर: मुख्यमंत्री निवास में विकास प्राधिकरणों की बैठक शुरू…इसके बाद इन विभागों की बैठक…
Add Comment