
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने श्रद्धांजलि दी है। रमन सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है आज प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के देहांत से हृदय को गहरा दुख पहुंचा है।
उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है, आज अजीत जोगी के साथ प्रदेश का एक राजनीतिक इतिहास समाप्त हो गया है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त प्रियजनों को धैर्य प्रदान करें।
आज प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी जी के देहांत से हृदय को गहरा दुख पहुँचा है। उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है, आज श्री अजीत जी के साथ प्रदेश का एक राजनीतिक इतिहास समाप्त हो गया है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति व शोक-संतप्त प्रियजनों को धैर्य प्रदान करें।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) May 29, 2020