क्राइमदेश -विदेशस्लाइडर

डॉ. प्रियंका रेड्डी की हत्या का मुख्य आरोपी है मोहम्मद पाशा…जानिए लोग क्या कहते हैं इसके बारे में…

हैदराबाद में महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के दुष्कर्म और हत्या की वारदात की चर्चा पूरे देश में है। हैदराबाद पुलिस (Hydrabad Police) ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम हैं – मोहम्मद पाशा, नवीन कुमार, शिवा और चेन्नाकेशवुलु।

इनमें मोहम्मद पाशा को मुख्य आरोपी बताया गया है। पुलिस के अनुसार, पूरी साजिश के पीछे उसी का दिमाग है। वारदात को अंजाम देने के बाद उसी ने डॉ. प्रियंका की बॉडी पर कैरोसिन डाला और आग लगाई थी। सभी आरोपी लॉरी चलते हैं और क्लीनर का काम करते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सभी आरोपी नरायनपेट जिले के रहने वाले हैं। सभी की उम्र 20 से 25 साल है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने दस टीमें बनाकर आरोपों की तलाश की और उन्हें पकड़ने में कामयाबी हासिल की।



मोहम्मद पाशा जेकलेर गांव का रहने वाला है। गांव के लोगों को भी आश्चर्य हो रहा है कि पाशा ने इस अपराध को अंजाम दिया। उनके मुताबिक, पाशा किसी तरह के विवाद में नहीं पड़ता है। वह अपने काम से काम करता है।

वह करीब एक साल से वहां अपनी मां के साथ रह रहा है और लॉरी चलाने का काम करता है। लोग उसे शांत स्वभाव का बता रहे हैं। वहीं अन्य तीन आरोपियों के बारे में ग्रामीणों का जरूर कहना है कि वे आए दिन लड़ाई झगड़ा करते रहते थे।
WP-GROUP

मां बोली- रात में परेशान था पाशा
वहीं एक मीडिया हाउस ने मोहम्मद पाशा की मां से बात की। मां ने बताया कि उस रात जब बेटा घर आया तो परेशान था। मां के मुताबिक, बेटा बहुत देर रात घर लौटा। परेशान लगा तो मैंने पूछा- क्या हुआ है, लेकिन उसने कुछ बताया नहीं।

उसने सिर्फ यही कहा कि वह सोना चाहता है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि पुलिस इस तरह मेरे घर आएगी और बेटे को गिरफ्तार कर ले जाएगी। मैं अपने बेटे को जानती हूं। वह ऐसा कभी नहीं कर सकता। जरूर उसे दूसरों ने उकसाया होगा।

यह भी देखें : 

रायपुर: महिला ने खुद को जला कर की खुदकुशी…कारण अज्ञात…

Back to top button
close