छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

GDP पर बोले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह…कहा बिगड़ गई है अर्थव्यवस्था… वित्त मंत्री के पास सुधारने के लिए कोई रणनीति नही…इन राज्यों में असंवैधानिक तौर पर बैठाई गई है सरकारे…

रायपुर। एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह ने जीडीपी पर कहा कि अर्थव्यवस्था बिगड़ गयी है उसे सुधारने के लिए केंद्र सरकार के पास कोई रणनीति नही है। और बताया जा रहा है कि घबराने की कोई बात नही है,बेरोजगारी की समस्या बढ़ी है,इन्वेस्टमेंट नही आरहा है, बिजली की खपत कम हुई है।



राज्यसभा में भी वित्तमंत्री ने जो प्रस्तुति दी उसपर मजबूरी में वाक आउट करना पड़ा, क्योंकि जवाब सही नही आ रहा था।मोदी और वित्त मंत्री के पास देश की अर्थ व्यवस्था सुधारने के लिए कोई रणनीति नही है। पूरे तरीके से जीएसटी और नोटबंदी कि वजह से यह स्थिति बनी है।


WP-GROUP

कांग्रेस शासित राज्यो पर कहा छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश राजस्थान में मुख्यमंत्रीयो ने बुंनियादी तौर पर जो निर्णय लिए है। उसका स्वागत करते है। एलेक्ट्रोरल बांड पर अमित शाह द्वारा विपक्ष पर गुमराह करने संबन्धी ट्वीट करने पर कहा विपक्ष अगर गुमराह कर रहा है तो राज्यसभा में चर्चा क्यो नही करने दे रही है सरकार,चर्चा कराए हम बताएंगे देश की जनता को मोदी और अमित शाह ने क्या किया हैं। महाराष्ट्र प्रकरण पर कहा गोवा मणिपुर,मेघालय और महाराष्ट्र में असंवैधानिक तौर पर सरकारे बैठाई गयी।

यह भी देखें : 

CM ने किया Tweet…ब्रीफकेस से लाल बस्ते में पेश करने से नहीं बदलती अर्थ व्यवस्था…संभल जाइए, सवाल देश का है…

Back to top button
close