छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव आरपी मंडल ने निगमायुक्त तायल को बैठाया अपनी दुपहिया में…शहर का लिया जायजा…कहा कलेक्टोरेट का होगा आधुनिकीकरण…सर्वसुविधायुक्त बनाने दिये निर्देश…

रायपुर। मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने आज सुबह कलेक्टोरेट परिसर का दौरा किया। उन्होने वहां के अनावश्यक निर्माणों को हटाकर रोड़ चौड़ीकरण करने के साथ ही सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिये हैं।

नगर निगम के जोन 4 के जोन कमिश्नर चंदन शर्मा ने बताया कि मंडल आज सुबह करीब सवा सात बजे कलेक्टोरेट परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। पूरे परिसर का उन्होने घूम-घूमकर जायजा लिया। उन्होने कहा कि कलेक्टोरेट परिसर को राज्य की राजधानी का कलेक्टोरेट जैसा होना चाहिए।



यहां की सड़के सकरी है। अनावाश्यक निर्माण को हटाकर सड़को को सुविधाजनक बनाया जाये। इसके लुक को भी बढिय़ा बनाया जाये। इसके बाद उन्होने आक्सीजोन के पास बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग का भी जायजा लिया।

वहां उन्होने एक-एक बिन्दु पर अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद मंडल निगमायुक्त तायल को अपनी दुपहिया में बैठाकर शहर का जायजा लेने निकले। उन्होने कोतवाली थाने को भी देखा।


WP-GROUP

थाना भवन को आधुनिक बनाने तथा पार्किंग की जगह का अधिक से अधिक उपयोग करने के उन्होने निर्देश दिये। उनके साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी, कलेक्टर डॉ. एस.भारतीदासन, निगम आयुक्त शिव अनंत तायल, एसएसपी आरिफ शेख भी मौजूद थे।

यह भी देखें : 

विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए होगा चुनाव…रविवार को भरा जाएगा नामंकन…मनोज मंडावी को मिल सकती है जिम्मेदारी…

Back to top button
close