रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं प्रभारी सचिव चंदन यादव 29 नवंबर शुक्रवार को शाम 7.15 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली से रायपुर पहुचेंगे एवं सर्किट हाउस पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेसजनो से भेंट करेंगे।
पी.एल. पुनिया एवं चंदन यादव 30 नवंबर शनिवार को सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी, जिला एवं शहर अध्यक्ष, जिला प्रभारी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक, दोपहर 1 बजे मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक, शाम 5 बजे कंट्रोल रूम सदस्यों की बैठक और रात्रि 7 बजे कांग्रेस विधायकों की बैठक लेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं प्रभारी सचिव चंदन यादव 1 दिसंबर रविवार को सुबह 10.50 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बोले…प्याज की कीमत नियंत्रित करने किया जा रहा है हर संभव उपाय…
Add Comment