
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड प्रचार से वापस लौटे। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रथम चरण का प्रचार अंतिम चरण में है। बीजेपी और खासकर रघुवर दास के प्रति लोगों में नाराजग़ी है।
बीजेपी के सभी सहयोगी दलों ने उसका साथ छोड़ दिया है। भाजपा सरकार का पतन निश्चित है। कांग्रेस के झारखंड मुक्ति मोर्चा -राजद के गठबन्धन के जीतने की संभावना बलवती है।
साध्वी प्रज्ञा के विषय में उन्होंने कहा कि मैं शुरू से कह रहा हूं भाजपा के दिल में गोडसे और जुबान पर गांधीजी का नाम है। इसलिए प्रज्ञा ठाकुर पर कार्रवाई नहीं कर रहे है, न कार्रवाई की हिम्मत है।
प्याज़ के बढ़े दामो पर सीएम ने कहा कि प्याज़ के दाम पूरे देश में बढ़े हुए हैं। आवश्यक वस्तु अधिनियम को समाप्त किया गया है। यह नियंत्रण करने का काम केंद्र सरकार का है।
केंद्र सरकार दाल और प्याज़ के दामों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। सस्ते प्याज़ और दाल की व्यवस्था केंद्र सरकार को करनी चाहिए। मैं इस सम्बंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखूंगा।
यह भी देखें :