Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर

एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा…4 की मौके पर ही मौत…40 से ज्यादा घायल…

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।



हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है, लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक रफ्तार कहर बन गई। बस की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसकी वजह से वो अनियंत्रित हो गई।
WP-GROUP

इस दुर्घटना में बस के आगे का हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।स्थानीय लोगों की सूचना के बाद घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम पहुंची है। लोगों को बाहर निकाला गया। क्रेन से बस को उठाया जा रहा है। लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी देखें : 

आज किन राशियों के लिए शुभ रहेगा गुरुवार…

Back to top button
close