छत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO: छत्तीसगढ़: एक लाख का इनामी जनमिलिशिया कमांडर ने किया आत्मसमपर्ण…

दंतेवाड़ा। बस्तर में बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल गतिविधियों से तंग आकर एक लाख रूपये का ईनामी नक्सली जनमिलिशिया कमांडर हड़मा ने आत्मसमर्पण किया है।

दंतेवाड़ा एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सल उन्मूलक अभियान के तहत मलगिर एरिया कमेटी के सक्रिय जनमिलिशिया कमांडर हड़मा बण्डी पारा किरन्दूर थाना ने बुधवार को नक्सली विचार धारा छोड़ आत्मसमर्पण किया है।



आत्म समर्पित नक्सली 2007 में नक्सली कमांडर देवा के कहने पर संघम सदस्य के रूप में भर्ती होकर सक्रिय रुप से काम कर रहा था। 2 वर्ष बाद नक्सली कमांडर हड़मा ने गुमियापाल क्षेत्र में जनमिलिशिया सदस्य के रूप में पदोन्नति किया गया उसके एक वर्ष बाद कमांडर बनाया गया।


WP-GROUP

हड़मा ने गांव में रहकर बाल संघम सदस्यों की भर्ती कराना बड़े नक्सलियों को भोजन और रहने की व्यवस्था का कार्य करता था। साथ ही क्षेत्र में हुए कई नक्सली घटनाओं में भी वे शामिल रहे। पिछले दिनों किरंदुल में जो 9 गाडिय़ां चलाई गई थी उसमें भी उनका मुख्य भूमिका था।

यह भी देखें : 

VIDEO: पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से रकम वसूल करता था युवक…कई लोगों को झांसे में लेकर बनाया अपना शिकार…पुलिस ने धर दोबोचा…

Back to top button
close