छत्तीसगढ़

VIDEO: NSUI के पूर्व जिला महासचिव बबलू रजा की हत्या…संदिग्ध हालत में मिली लाश…

रायपुर। राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका के पास बीती रात एनएसयूआई के पूर्व जिला महासचिव बबलू रजा की संदिग्ध हालत में लाश मिली। शव को देखकर हत्या की आशंका की जा रही है।

लाश से कुछ ही कदम पर मृतक की स्कूटी भी पाई गई है। घटना के समय बबलू रजा के साथ उसका दोस्त भी था। उसे भी गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में उसे मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।



बबलू राजा एनएसयूआई के पूर्व जिला महासचिव के पद पर रह चुका है। कुछ समय पहले ही उसने कांग्रेस छोड़ा था। उसके बाद वह जोगी कांग्रेस में शामिल हो गया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही वह वापस कांग्रेस में शामिल हो गया था।
WP-GROUP

बताया गया कि वह कल रात 7 से 8 बजे तक रायपुर सर्किट हाउस में मौजूद था। उसके बाद अपनी स्कूटी से निकला था। कुछ देर बाद लहूलुहान हालत में मिला। उसकी हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। बबलू रजा रायपुर के संजय नगर का रहने वाला था। उसके 2 बच्चे भी हैं।

यह भी देखें : 

बेटे ने की पिता की हत्या…कुल्हाड़ी से किया हमला…

Back to top button
close