रायपुर। नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा के साथ ही अब चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी जोर पकडऩे लगी है। इसी कड़ी में मंगलवार को रायपुर कलेक्टर भारती दासन और एसपी ऐरफ शेख ने ली प्रेस काफ्रेंस ली। कलेक्टर ने कहा रायपुर क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
कुल मतदान केंद्र 1102 है। सभी 189 वार्डों में होगा चुनाव। वहीं 9 लाख 94, 631 कुल मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे। रायपुर क्षेत्र में 241 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। कलेक्टर ने कहा कि इस बार नोटा होगा और सोशल मीडिया पर सतत निगरानी चलेगी।
पहली बार प्रत्याशियों के व्यय की सीमा तय
ऐसा पहली बार हो रहा है, जब पार्षदों के लिए भी व्यय सीमा तय कर दी गई है। इसके तहत रायपुर नगर निगम पार्षद पद के लिए 5 लाख, नगर पालिक निगम बिरगांव के लिए 3 लाख, नगर पालिका परिषद आरंग, गोबरा नवापारा, तिल्दा नेवर पार्षद पद के लिए 1 लाख 50 हज़ार निर्धारित है। वहीं नगर पंचायत अभनपुर, खरोरा, कुरां, मानाकैम्प पार्षद के लिए 50 हज़ार निर्धारित किया गया है।
इस बार नोटा भी
कलेक्टर ने कहा कि इस बार नोटा होगा और सोशल मीडिया पर सतत निगरानी चलेगी। जिले के नगरीय निकाय में कुल 9 लाख 94 हजार 6 सौ 31 मतदाता है, जिसमें से 505532 पुरुष 488850 महिला एवं 249 तृतीय लिंग मतदाता है। जिले के नगरीय निकायों में कुल 1102 मतदान केन्द्रों में से 241 संवेदनशील मतदान केन्द्र है।
नगरीय निकाय हेतु निम्नलिखित रिटर्निग आफिसर नियुक्ति किया गया है:-
1. नगर पालिक निगम रायपुर डॉ. एस. भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर
2. नगर पालिक निगम, बीरगांव (वार्ड क्र. 27 के उप चुनाव हेतु) श्रीमती अंकिता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर, रायपुर
3. नगर पालिका परिषद्, तिल्दा नेवरा श्रीमती पुनम शर्मा, डिप्टी कलेक्टर, रायपुर
4. नगर पालिका परिषद्, गोबरा नवापारा श्री सूरज कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभनपुर
5. नगर पालिका परिषद्, आरंग विनायक शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आरंग
6. नगर पंचायत, अभनपुर शशिकान्त कुर्रे, तहसीलदार, अभनपुर
7.नगर पंचायत, खरोरा राकेश ध्र्रुव, तहसीलदार, तिल्दा
8. नगर पंचायत, कुंरा श्री टी.आर.महेश्वरी, डिप्टी कलेक्टर, रायपुर
9. नगर पंचायत, माना कैम्प अमित बेक, तहसीलदार, रायपुर
नगर पालिक निगम रायपुर के नाम निर्देशन पत्र कलेक्टोरेट परिसर में लिया जावेगा, कक्षवार विवरण निम्नानुसार है-
श्री शिव अनंत तयाल, आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायपुर (9479082150 कक्ष क्रमांक 02 25- संत रामदास वार्ड, 27- इंदिरा गांधी वार्ड, 37- तात्यापारा वार्ड, 39- स्वामी आत्मानंद वार्ड, 44- ब्राम्हणपारा वार्ड, 45- स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड, 46- मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड
गौरव कुमार सिंह, अपर कलेक्टर (विकास) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, रायपुर (9669577888) कक्ष क्रमांक 04 11- कालीमाता वार्ड, 29- गुरू गोविन्द सिंह वार्ड, 29- गुरू गोविन्द सिंह वार्ड, 30- शंकर नगर वार्ड, 32- महर्षि वाल्मीकि वार्ड, 33- शहीद वीरनारायण वार्ड, 34- लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, 47- सिविल लाईन वार्ड, 49- गुरू घासीदास वार्ड, 51- पं. विद्याचरण शुक्ल वार्ड
विनीत नंदनवार, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, रायपुर (7587724910) कक्ष क्रमांक 12 35- पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड, 36- अब्दुल हमीद वार्ड, 48- मदर टेरेसा वार्ड, 50- रानी दुर्गावती वार्ड, 52- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, 53- बाबू जगजीवन राम वार्ड, 56- ले. अरविंद दीक्षित वार्ड, 57- भगवती चरण शुक्ला वार्ड, 63- ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड
प्रभात मलिक, संचालक संस्थागत वित्त, रायपुर (8860285591) कक्ष क्रमांक 21 7- कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड, 8- पं. मोतीलाल नेहरू वार्ड, 9- डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड, 10- रानी लक्ष्मीबाई वार्ड, 12- महात्मा गांधी वार्ड, 13- राजीव गांधी वार्ड, 14- रमण मंदिर वार्ड, 28- शहीद हेमूकालाणी वार्ड, 31- नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड
श्रीमती पद्मिनी भोई साहू अपर कलेक्टर, रायपुर (9479102304) कक्ष क्रमांक 17 4- यतीयतनलाल वार्ड, 5- बंजारी माता वार्ड, 6- वीरांगना अवंतिबाई वार्ड, 15- कन्हैयालाल बाजारी वार्ड, 16- वीर शिवाजी वार्ड, 17- ठक्कर बापा वार्ड, 18- बालगंगाधर तिलक वार्ड, 19- डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड, 26- दानवीर भामाशाह वार्ड
संदीप कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर, रायपुर (7415841725) कक्ष क्रमांक 11 38- शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड, 40- ठाकुर प्यारेलाल वार्ड, 41- पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, 42- पं. सुंदर लाल शर्मा वार्ड, 43- महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड, 66- वामनराव लाखे वार्ड, 67- भक्तमाता कर्मा वार्ड, 68- डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड, 69- माधवराव सप्रे वार्ड
यू.एस.अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर, रायपुर (9329020527) कक्ष क्रमांक 07 1- वीरसावरकर नगर वार्ड, 2- पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड, 3- संत कबीर दास, 20- रामकृष्ण परमहंस वार्ड, 21- शहीद भगतसिंह वार्ड, 22- पं. ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड, 23- शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड, 24- सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, 70- संत रविदास वार्ड
प्रणव सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायपुर (9425202181) कक्ष क्रमांक 18 54- कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड, 55- रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड, 58- शहीद पंकज विक्रम वार्ड, 59- मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड, 60- चन्द्रशेखर आजाद वार्ड, 61- श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, 62- शहीद राजीव पांडे वार्ड, 64- डॉ. विपिन बिहारी सूर वार्ड, 65- महामाया मंदिर वार्ड
शेष निकायों के लिये रिटर्निग आफिसर द्वारा निम्नलिखित स्थानों में नाम निर्देशन प्राप्त किया जावेगा:-
1.नगर पालिक निगम बिरगांव नगर पालिक निगम कार्यालय बिरगांव
2.नगर पालिका परिषद आरंग तहसील कार्यालय आरंग
3.नगर पालिका परिषद तिल्दानेवरा कार्यालय तहसील तिल्दा नेवरा
4.नगर पालिका परिषद गोबरानवापारा उप तहसील गोबरानवापारा
5.नगर पंचायत मानाकैम्प कार्यालय नगर पंचायत माना कैम्प
6.नगर पंचायत खरोरा उप तहसील खरोरा
7.नगर पंचायत अभनपुर तहसील कार्यालय अभनपुर
8.नगर पंचायत कूंरा कार्यालय नगर पंचायत कुंरा
यह भी देखें :
Add Comment