रायपुर। नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा के साथ ही अब चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी जोर पकडऩे लगी है। इसी कड़ी में मंगलवार को रायपुर कलेक्टर भारती दासन और एसपी ऐरफ शेख ने ली प्रेस काफ्रेंस ली।
कलेक्टर ने कहा रायपुर क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। कुल मतदान केंद्र 1102 है। सभी 189 वार्डों में होगा चुनाव। वहीं 9 लाख 94, 631 कुल मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे। रायपुर क्षेत्र में 241 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
पहली बार प्रत्याशियों के व्यय की सीमा तय
ऐसा पहली बार हो रहा है, जब पार्षदों के लिए भी व्यय सीमा तय कर दी गई है। इसके तहत रायपुर नगर निगम पार्षद पद के लिए 5 लाख, नगर पालिक निगम बिरगांव के लिए 3 लाख, नगर पालिका परिषद आरंग, गोबरा नवापारा, तिल्दा नेवर पार्षद पद के लिए 1 लाख 50 हज़ार निर्धारित है। वहीं नगर पंचायत अभनपुर, खरोरा, कुरां, मानाकैम्प पार्षद के लिए 50 हज़ार निर्धारित किया गया है।
एसपी आरिफ शेख ने कहा- हथियारों को जमा करने का काम शुरू हो गया है। सभी प्रोटेस्ट और रैली निकलने के लिए परमिशन अनिवार्य होगा। वारंट की तामीली ज़्यादा की जाएगी। 3000 पुलिस जवान तैनात होंगे।
यह भी देखें :
रायपुर : तालाब में नहा रही युवती से गंदी हरकत…2 के खिलाफ मामला दर्ज…
Add Comment