क्राइमदेश -विदेशस्लाइडर

पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम के घर चोरी, करोड़ों के हीरे-जवाहरात गायब, एक लाख 10 हजार नकदी और 6 साड़ियां ले गए चोर

चेन्नाई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के घर चोरी हो गई है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक चेन्नाई के नुंगमबक्कम इलाके स्थित चिदंबरम के घर में शनिवार रात चोरी हुई है। नुंगमबक्कम थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, चोर पूर्व केन्द्रीय मंत्री के घर दाखिल हुए और हीरे के बेशकीमती जेवरात, एक लाख 10 हजार नकद, सिल्क की 6 साडिय़ां ले गए हैं, पुलिस को चोरी की जानकारी रविवार सुबह लगी। जब चिदंबरम की पत्नी सुबह ऊटी से घर लौटी।



पुलिस ने घर में काम करने वाले दो नौकरानियों पर चोरी का शक जताया है। पुलिस ने बताया कि घर से मिले सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर अंदर दाखिल होती दिख रही हैं। पुलिस को शक है कि यह दोनों महिलाएं नौकरानियां हो सकती है। पुलिस नलिनी चिदंबरम के मैनेजर मुरली की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

यह भी देखें : बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने 5 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला

Back to top button
close