छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: प्रदेश में पहली बार आदिवासी नृत्य महोत्सव…सरकार ने शुरू की तैयारी…ऐसे दिया जाएगा न्योता…

रायपुर। प्रदेश में पहली बार आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव 27 दिसंबर को होगा। इसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ सरकार अन्य राज्य के मुख्यमंत्री को उनके राज्य में जाकर न्योता देगी। कैबिनेट मंत्रियों को अलग-अलग राज्य का जि़म्मा दिया गया है।



टीएस सिंहदेव-तमिलनाडु,आंध्रप्रदेश, तेलंगाना। ताम्रध्वज साहू-ओडिशा, झारखंड। रविंद्र चौबे-गुजरात ,राजस्थान। प्रेमसाय सिंह टेकाम-बिहार,यूपी।
WP-GROUP

बताया गया कि निमंत्रण की शुरुआत हरियाणा से होगी। उद्योग मंत्री कवासी लखमा हरियाणा जाकर सीएम मनोहर लाल खट्टर को महोत्सव का न्योता देंगे। मंत्री कवासी लखमा आज हरियाणा के लिए रवाना होंगे।

यह भी देखें : 

छॉलीवुड अभिनेत्री पर हमला केस में बड़ा खुलासा…धमकी के जरिए शादीशुदा ब्वायफ्रेंड का अटेंशन पाना चाहती थी माया…

Back to top button