छत्तीसगढ़

नक्सलियों पर भारी पड़े जवान, मोर्चा छोड़ भागे

गरियाबंद। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के बड़े गोबरा के जंगल में शुक्रवार को पुलिस के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई । आधे घंटे तक दोनों तरफ से लगातार फायरिंग होती रही। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। नक्सली एक दर्जन के करीब थे।



बताया गया कि शुक्रवार को जवान सुपेडोंगर के जंगल में सर्चिंग पर निकले थे। जहां नक्सलियों से सामना हो गया। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक फायरिंग होती रही। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। सर्चिंग में जवानों ने डेटोनेटर, जिलेटिन के छड़ें कुछ नक्सली सामग्री बरामद की है।

यह भी देखें : EXCLUSIVE, विधानसभा चुनाव: बहिष्कार के लिए नक्सली गांव-गांव में ले रहे बैठक, प्रचार के लिए पहली बार लकड़ी और टिन की पट्टी का इस्तेमाल 

Back to top button
close