छत्तीसगढ़स्लाइडर

BIG BREAKING:नक्सलियों ने रची खतरनाक साजिश…सुरक्षा बलों के जवानों ने किय नाकाम…सीरियल ब्लास्ट करने के फिराक में थे माओवादी…

बीजापुर। जिले में नक्सलियों की एक खतरनाक साजिश को सुरक्षा बल के जवानों ने नाकाम करने का दावा किया है। बीजापुर के गंगालूर साप्ताहिक बाजार में नक्सली सीरियल ब्लास्ट करने की फिराक में थे नक्सली। इसके लिए वहां तीन आईईडी बम प्लांटॉ किया गया था।

जिसे समय रहते सुरक्षा बल के जवानों ने मंगलवार को आईईडी बरामद कर लिया। आईईडी को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया सुरक्षा बल के जवान कर रहे हैं। एसपी दिव्यांग पटेल ने आईईडी रिकवर किए जाने की पुष्टि की है। आईईडी को डिफ्यूज करने के लिए बीडीएस की टीम मौके पर पहुंच गई है।





WP-GROUP

सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था। आईईडी बरामद किए जाने के बाद इलाके में सुरक्षा बल के जवानों ने सर्चिंग तेज कर दी है। इससे पहले भी नक्सली इस तरह की करतूत कर चुके हैं। बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर बम प्लांट कर नक्सली दहशत फैलाना चाहते हैं।

यह भी देखें : 

इस गेंदबाज के अजीबोगरीब एक्शन देखकर रह जाएंगे दंग…इस बॉलर से हो रही है तुलना…वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

Back to top button
close