छत्तीसगढ़

अब तक 24 हजार साइकिलों में लगा सुरक्षा का लाल टीका, यातायात पुलिस-जनजागरण मंच का संयुक्त अभियान,

रायपुर। जनजागरण मंच और यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा साइकिलोंं में लाल रंग का रेडियम स्टीकर पट्टी लगाने का अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान को नाम दिया गया है सुरक्षा का लाल टीका। इसी कड़ी में बुधवार को दुर्ग के पुलगांव चौक में करीब 2 हजार साइकिलों में लाल रंग की रेडियम स्टीकर पट्टी लगाया गया। दुर्ग डीएसपी सतीश सिंह के मार्गदर्शन में इस अभियान को अलग-अलग चौक चौराहों में चलाया जाएगा।


जनजागरण मंच के विनोद कश्यप और भूपेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि अभी तक 24 हजार साइकिलों में लाल रेडियम स्टीकर पट्टी लगाया जा चुका है और इस अभियान को विभिन्न जिलों में चलाया जाएगा। इस दौरान रेडियम पट्टी लगाने के साथ-साथ यातायात नियमों की जानकारी भी मंच के सदस्यों द्वारा दी जा रही है। आज के आयोजन में श्रीमती श्रद्धा कश्यप, मुशीर अहमद और इजराइल खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यहाँ भी देखे – चींटी काटने से महिला की मौत

Back to top button
close