खेलकूददेश -विदेशस्लाइडर
टोक्यो पैरालिंपिक्स में भारत के नाम 13वां मेडल… हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी में दिलाया ब्रॉन्ज…

टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा. भारत के लिए हरविंदर सिंह ने आर्चरी में 13वां मेडल हासिल किया. वह इन खेलों में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज हैं. उन्होंने शूटऑफ में पहुंचे ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया के खिलाड़ी को 6-5 से मात दी.