Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: रमन सिंह बोले…धान खरीदी पर भूपेश सरकार पूरी तरह फेल…किसान मंडियों में बेचने मजबूर…सरकार को दी ये नसीहत…

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल पर फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि धान खरीदी पर भूपेश सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। किसान मंडियों में धान बेचने को मजबूर हैं। अब तक 20 हजार क्विंटल धान किसान बेच चुके हैं। 12 सौ से 14 सौ रुपये क्विंटल तक किसान धान बेचने को मजबूर हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. रमन सिंह ने राफेल सौदे में हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि राफेल सौदा सही सौदा था।

रक्षा के दृष्टि से सही सौदा था। इस पर कांग्रेस ने जिस हिसाब से आरोप लगाया कि इस पर खरीद फरोख्त हुआ है उसको सुप्रीम कोर्ट ने नकारा है। राहुल गांधी के साथ पूरे कांग्रेसियों को जनता से माफी मांगनी चाहिए।



रमन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को कोर्ट ने माफी मांगने को कहा है इसके साथ कोर्ट ने नसीहत भी दी है कि इस तरह के जूठे आरोप न लगाएं। कांग्रेस एक बार फिर देश के सामने बेनकाब हुई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और मुख्यमंत्री जनता को धोखा देने में लगे हैं। धान खरीदी, रोजागर, विकास के नाम पर जूठ पर जूठ बोल रहे हैं।

रमन सिंह ने भूपेश बघेल को यह भी नसीहत दी कि भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। सावरकर, पटेल पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। आरएसएस जो दुनिया की सांस्कृतिक ताकत है। उस पर असभ्य बातें कर रहे हैं। यह उनके अमर्यादित आचरण को दर्शाता है। किसी भी राजनीतिक दल को, नेता को ऐसी अमर्यादित टिप्पणियों से बचना चाहिए।
WP-GROUP

छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब है। लोग तो कह रहे हैं कि सैंया भये कोतवाल तो डर काहे की स्थिति है। लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस को विपक्ष के नेताओं की ओर लगा दिया गया है। यहां अवैध शराब खुलेआम बिक रहा है। रोज 3 करोड़ के अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। भूपेश टैक्स चल रहा है।

यह भी देखें : 

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को अब सैलरी की चकचक से मिलेगी आजादी…मोदी सरकार के इस फैसले से सबको मिलेगा एक ही दिन वेतन….

Back to top button
close