Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BREAKING: भूपेश मंत्रिमंडल का गठन…9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ…सिंहदेव और ताम्रध्वज को लेकर कुल 11 हुए…एक नाम अभी बाकी…

रविन्द्र चौबे, प्रेमसाय सिंह टेकाम, उमेश पटेल, मोहम्मद अकबर, अनिला भेडिया, शिव डहरिया, कवासी लखमा, जयसिंह अग्रवाल, गुरू रुद्र कुमार बनाए गए मंत्री…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडल की घोषणा कर दी है। टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू को पहले ही मंत्री बना दिया गया था। मंगलवार को 9 विधायकों को मंत्री बनाया गया। इस प्रकार भूपेश बघेल के 11 सेनापति हो गए हैं। राज्यपाल आनंद बेन पटेल ने सभी नवनिर्वाचित मंत्रियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। अभी भी एक नाम बाकी है। जिसे लोकसभा चुनाव को देखते हुए रोका गया है। रायपुर के पुलिस परेड मैदान में भव्य समारोह में शपथ दिलाई गई।



भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल में शामिल किए गए 9 विधायकों में रविन्द्र चौबे, प्रेमसाय सिंह टेकाम, उमेश पटेल, मोहम्मद अकबर, अनिला भेडिया,
शिव डहरिया, कवासी लखमा, जयसिंह अग्रवाल, गुरू रुद्र कुमार हैं।

मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पुलिस परेड मैदान को भव्य रूप से सजाया गया था। मैदान में करीब 20 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई थी। मैदान के बाहर भी काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। सभी मंत्रिमंडल में शामिल विधायकों के नाम जानने के लिए उत्सुक थे।

यह भी देखें : सतनामी समाज ने निकाला भव्य शोभायात्रा…हजारों लोग हुए शामिल 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471