
बीजापुर। बस्तर में इन दिनों पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। आज बीजापुर पुलिस के समक्ष 7 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया किया है। इन लोगों का कहना है कि वे नक्सली जीवन शैली से त्रस्त हो गए हैं।
नक्सलियों के खोखली विचारधारा से क्षुब्ध होकर वे नक्सलवाद छोडने का फैसला किया है। अब वे समाज के मुख्य धारा में जुडऩा चाहते हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में रामजी उर्फ बिच्चेम कारम उदन्ती एलओएस डिप्टी कमांडर के पद पर काम कर रहा था। उस पर छग शासन द्वारा 3 लाख का ईनाम घोषित था।
लखमु मोडिय़ाम प्लाटून नं 2 डिप्टी कमांडर, पर छ.ग. शासन द्वारा 3 लाख का इनाम घोषित था। इसी तरह लक्खू तेलाम उर्फ जित्तू 2 लाख का इनाम,संगीता मोडिय़ामी 2 लाख का इनाम, रंजीता ओयाम 1 लाख का इनाम, राजकुमारी यादव 1 लाख का इनाम, हुंगा पोडिय़ामी पर छ.ग. शासन द्वारा 1 लाख का इनाम घोषित था।
उपरोक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण करने पर उन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन द्वारा 10-10 हजार नगद एवं ट्रैक शूट और साड़ी प्रदाय किया गया। इन्हें शासन के पुनर्वास नीति के तहत् और अन्य सुविधा एवं लाभ दिया जाएगा।
यह भी देखें :