छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

पैरालंपिक खिलाडिय़ों को मिलेगा डेढ़-डेढ़ लाख रूपए…अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में होंगे शामिल…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत..

रायपुर। जनचौपाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के दो पैरालंपिक खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल होने के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।



जनचौपाल में बिलासपुर की पैरालंपिक खिलाड़ी रोहिनी साहू और कवर्धा के हरिहर सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि थाइलैण्ड में अगले वर्ष 20 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाली पैरालंपिक अंतर्राष्ट्रीय व्हील चेयर फेंसिंग प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है।


WP-GROUP

उन्होंने स्पर्धा में रजिस्ट्रेशन, वीजा, बीमा, खेल किट और आने-जाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने दोनों पैरालंपिक खिलाडिय़ों को स्वेच्छानुदान से डेढ़-डेढ़ लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।

यह भी देखें : 

 केन्द्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन…केन्द्र सरकार कर रही है विचार…कैबिनेट में लग सकती है मुहर…

Back to top button
close