Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर
सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता…9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…

सुकमा। सुकमा पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। यहां 9 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इसमें कई ईनामी हैं। साथ ही एक पति-पत्नी ने भी समर्पण किया है। बस्तर में पुलिस को काफी दिनों बाद बड़ी सफलता मिली।
कई इनामी नक्सलियों ने यहां आत्मसमर्पण किया है। समर्पित नक्सली बदरू पर दस लाख का इनाम था। मदनवाड़ा व राजनांदगांव जिले में कई घटनाओं में शामिल नक्सलियों ने सरेंडर किया है। नक्सलियों से 75 किलो का जरेटिन जब्त किया गया है। घटना की पुष्टि एएसपी सिद्धार्थ तिवारी ने की है।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़ कॉलेज में परीक्षा फार्म खरीदने को लेकर विवाद…फाइनल के छात्र की पिटाई…अस्पताल में भर्ती…