देश -विदेशसियासतस्लाइडर
सियासी घमासान के बीच शिव सेना को सरकार बनाने का न्योता…बीजेपी अध्यक्ष ने कहा अकेले नहीं बना सकते…

मुंबई. महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकात पाटिलने रविवार शाम को राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से सरकार बनाने को लेकर मुलाकात की। इस बैठक के बाद पाटिल ने कहा कि हमने राज्यपाल को इस बात की जानकारी दे दी है कि हम राज्य में अकेले सरकार नहीं बना सकते।
उन्होंने कहा कि शिवसेना के साथ गठबंधन के जनादेश के बावजूद, हम सरकार नहीं बनाएंगे, शिवसेना जनादेश का अपमान करना चाहती है। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि अगर शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के समर्थन से महाराष्ट्र में सरकार बनाना चाहती है तो उसे शुभकामनाएं।
यह भी देखें :
शिवनाथ नदी में मिला कपड़ा व्यापारी का लाश…पुलिस जुटी जांच में…