एक कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, मृतक के गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई गई। इस मर्डर केस का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में ही कर दिया। यह सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी का है।
शिवपुरी में शनिवार को पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।ज्ञात हो कि पुलिस को एक सिर कुचली व्यक्ति की लाश मिली थी। पुलिस ने मात्र 24 घंटो के अंदर इस रहस्य से पर्दा उठा दिया।
मृतक शख्स मुकेश जाटव की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी कल्लू पठान के संग मिलकर की थी, जिसमें एक अन्य आरोपी भी शामिल था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह हत्या मानस भवन की रसोई में की गई थी
इस अंधे कत्ल के मामले में एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि मानस भवन में जो लाश मिली थी, उसकी पहचान मुकेश जाटव के रूप में हुई थी। तफ्तीश में पता चला कि इसकी पत्नी के कल्लू पठान नाम के व्यक्ति से नाजायज संबंध थे।
इन लोगों ने मिलकर मुकेश को शराब पिलाई और उसकी पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। मृतक के गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी देखें :
आज इन 7 राशियों पर सूर्यदेव रहेंगे मेहरबान…बाकी 5 को रहना होगा थोड़ा सावधान…
Add Comment