Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

अयोध्या फैसला: केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने मुख्यमंत्री बघेल को किया फोन… प्रदेश की कानून व्यवस्था की ली जानकारी…

रायपुर। अयोध्या पर फैसला आने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दूरभाष पर चर्चा कर यहां की कानून व्यवस्था की जानकारी ली। श्री बघेल ने उन्हें आश्वस्त कराया कि यहां स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है।



अयोध्या की विवादित जमीन पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा की। चर्चा में श्री शाह ने श्री बघेल से प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली। 
WP-GROUP

श्री बघेल ने श्री शाह को बताया कि प्रदेश में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और हमारी सरकार पूरी तरह चौकन्नी है। श्री बघेल ने श्री शाह को आश्वस्त किया कि शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम रहेगी इसके लिए सरकार द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

यह भी देखें : 

KBC: अमिताभ बच्चन ने कंप्यूटर जी से कहा ‘तमीज नहीं है आपको’? जानिए क्या था सवाल…

Back to top button
close