Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

मंत्री मो.अकबर ने कहा…वादा किया है निभाएंगे…2500 में खरीदेंगे धान…केंद्र ने केवल पीडीएस के लिए चावल खरीदने दी सहमति…

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को केबिनेट मंत्री मो. अकबर ने पत्रकारों को संबोधित किया। पत्रकारवार्ता में मो. अकबर ने बताया कि प्रदेश सरकार इस साल भी धान की खरीदी 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर से करेगी। उक्त मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वरिष्ठ कांग्रेस के कार्यकर्ता 13 नवम्बर को दिल्ली रवाना होंगे।

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर मुख्यमंत्री धान खरीदी 2500 रूपये क्विंटल खरीदने के लिए अनुरोध पत्र सौंपेगे। वर्ष 2020 के लिए कांग्रेस सरकार ने 85 लाख टन मीट्रिक धान खरीदने का लक्ष्य रखा है।

अकबर ने पत्रकारवार्ता में बताया कि केन्द्र द्वारा वर्तमान समय में 1815 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदी का पैसा आ रहा है। जबकि साढ़े 7 हजार करोड़ रूपये अतिरिक्त व्यय अनुरोध स्वीकार नहीं होने पर राज्य शासन को देना पड़ेगा।



उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा 24 लाख टन मीट्रिक धान केन्द्रीय पुल में जमा करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा पीडीएस के रूप में 25 लाख मीट्रिक टन चावल केंद्र की मदद से राज्य सरकार वितरण करती है। केंद्र का कहना है कि जितना चावल आपको पीडीएस में लगता है, उतना ही धान खरीदिए, उसका खर्च केंद्र उठाएगी।

केन्द्र द्वारा सीएम को पत्र लिखकर केवल पीडीएस के लिए ही धान खरीदी करने का निर्देश दिया गया है। उक्त स्थिति में 24 लाख टन मीट्रिक धान का चावल बढ़कर 38 लाख रूपये मीट्रिक टन होता है।

लेकिन अतिरिक्त उपार्जन का उसना चावल 24 लाख मीट्रिक टन जो केंद्र सरकार पिछले साल तक खरीदा करती थी, उससे अब मना कर रही है। आंदोलन इसी बात को लेकर है।
WP-GROUP

पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरीश देवांगन ने कहा कि धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपये क्विंटल किए जाने की मांग को चेम्बर ऑफ कामर्स सहित अनेक व्यापारिक समूहों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

चेम्बर के वरिष्ठ पदाधिकारी अमर पारवानी ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कांग्रेस के धान खरीदी मुद्दे का समर्थन किया। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के संचार प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी, सुशील आनंद शुक्ला प्रवक्ता, धनंजय ठाकुर, प्रवक्ता एवं महेन्द्र छाबड़ा सहित अनेक कांग्रेस मौजूद थे।

यह भी देखें : 

घरों में काम करने वाली बाई का विजिटिंग कार्ड हुआ वायरल… काम के साथ-साथ मेहताना का भी जिक्र…लग गई जॉब देने वालों की कतार…

Back to top button
close