छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

धान खरीदी पर मची सियासत के बीच…जारी हुआ आदेश लिया जाएगा 1815 के भाव में…प्रदेशभर में होगा आंदोलन…बनी रणनीति

रायपुर। धान खरीदी को लेकर मची सियासत के बीच राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है कि धान 1815 रूपए के भाव से खरीदा जाएगा। जबकि राज्य सरकार ने किसानों से वादा से किया था की 2500 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से धान खरीदा जाएगा।



लेकिन सरकार के इस आदेश ने किसानों की नींद उड़ा दी हैं। वहीं इसका विरोध भी शुरू हो गया हैं। जोगी कांग्रेस ने इसे किसानों के साथ छलावा बताया हैं।



उक्त आदेश के विरोध में आगामी दो दिनों तक 8 नवंबर से जोगी कांग्रेस जिला,ब्लॉक मुख्यालयों में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला तथा कांग्रेस के 2018 का जन घोषणा पत्र का दहन कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया हैं।


WP-GROUP

वहीं 2500 रूपए में धान खरीदने का वादा किसानों से कर चुकी सरकार के लिए मुश्किले बढ़ चुकी हैं। हालांकि कांग्रेस भी केन्द्र सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है और 2500 रूपए में धान खरीदने की अनुमति के लिए 13 नवंबर को दिल्ली जाने की तैयारी कर रही हैं।

[pdf-embedder url=”https://thekhabrilal.com/wp-content/uploads/2019/11/KMS-2019-20-Dhaan-Karidi-Nirdess20191106_17412852-1.pdf” title=”KMS 2019-20 Dhaan Karidi Nirdess20191106_17412852″]

यह भी देखें : 

कांग्रेस का दिल्ली कूच…तैयारी जोरो पर…प्रदेश कन्ट्रोल रूम से ले रहे है जानकारी…गांव-गांव में घूमकर किसानों से करवा रहे है हस्ताक्षर…

Back to top button
close