रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव करीब है और राजधानी के 70 वार्डो में दावेदारों की लंबी कतार नजर आ रही हैं। गली शहर होर्डिग से पट चुके हैं। प्रदेश में सत्ता परिर्वतन का भी असर दिखने लगा हैं।
वहीं बीजेपी भी लोकसभा में मिली सफलता को नगरीय निकाय में दिखाना चाह रही हैं। जिसके चलते नए चेहरे भी प्रबल दावेदारों के रूप में उभर रहे हैं। जिसमें नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 भी शामिल हैं।
जहां पर वर्तमान में पार्षद बीजेपी से है। वहीं वार्ड परिसमन और आरक्षण ने भी कई बड़े नेताओं के लिए समस्या खड़ी कर दी हैं। लेकिन इस वार्ड सें अमित नत्थानी बीजेपी से दावेदारी कर रहे हैं।
हालांकि वर्तमान पार्षद भी भाजपा से है लेकिन प्रदेश में सत्ता परिर्वतन होने के बाद से बीजेपी ने नया समीकरण बनाया है। जो हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में देखने को मिला। जिसमें सभी नए चेहरों पर पार्टी ने दांव खेला था और सफलता भी मिली।
इस क्रम को देखते हुए भाजपा भी नए और युवा चेहरों पर फोकस कर रही हैं। जिसमें नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड 15 से सबसे पहला नाम बीजेपी से अमित नत्थानी का नाम सामने आ रहा है।
क्योंकि नत्थानी विगत कई वर्षो से पार्टी से जुड़कर आमजनता के हित में काम कर रहे हैं। बीजेपी शासन के दौरान उन्होंने शासन की कई योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाया है जिसके चलते वार्डवासियों के बीच उनकी पकड़ काफी मजबूत हो चली हैं।
नत्थानी सन् 2011 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से विवेकानंद कॉलेज में अध्यक्ष पद का दायित्व निभा चुके हैं। वहीं 2012 से 2015 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा गुढिय़ारी मंडल के मंत्री भी रह चुके हैं।
2016 से भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर शहर जिला का सोशल मीडिया प्रभारी और बूथ अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए अमित नत्थानी ने इस बार वार्ड से पार्षद पद के लिए दावेदारी की हैं। वहीं इस वार्ड से कांग्रेस से कई बड़े दिग्गज नेता टिकट की जुगाड़ में लग गए हैं। देखा जाए तो दोनों ही राष्ट्रीय दलों से टिकट मांगने वालों की लंबी फौज नजर आ रही हैं।
यह भी देखें :
Add Comment