छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

 प्रधानमंत्री ने वीडियों कांन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछा राज्य का हाल…मुख्य सचिव ने कांकेर, कोण्डागांव और सुकमा जैसे आंकाक्षी जिलों की प्रगति पर दी जानकारी…

रायपुर। प्रधानमंत्री ने वीडियों कांन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के मुख्य सचिवों से चर्चा की। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने राज्य के आंकाक्षी जिलों की प्रगति की जानकारी दी।



प्रधानमंत्री राज्य के कांकेर, कोण्डागांव और सुकमा जैसे आंकाक्षी जिलों की प्रगति से मिली जानकारी से संतुष्ट हुए। नरेन्द्र मोदी आज वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘प्रधानमंत्री प्रगति विषय’ के संबंध में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से चर्चा की।


WP-GROUP

मण्डल से प्रधानमंत्री द्वारा नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट (एनएएम) तथा ट्रांसफारमेशन ऑफ एसप्रेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम के संबंध में चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य की 14 मंडियों में मूलभूत हार्डवेयर एवं इंटरनेट सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है, साथ ही गुणवत्ता की जांच के लिए लैब की स्थापना भी की जा चुकी है।

यह भी देखें : 

यातायात पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारी हुए पुलिस अधीक्षक के हाथों सम्मानित…शहर की यातायात को सुगम सुरक्षित बनाने में दिया महत्वपूर्ण योगदान…थकान मिटाने जाएंगे वाटर फन वल्र्ड…

Back to top button
close